1. अनुवाद : अर्थ, परिभाषा, स्वरूप और क्षेत्र

प्रस्तुत पाठ के अध्ययन से आप

  • मानव समूह में भाषा का महत्व और दो भाषा समूहों के बीच संपर्क का महत्व जान सकेंगे।
  • दो भाषाओं के बीच (दो भाषा-भाषी मानव समूहों के बीच) अनुवाद का महत्व पहचानेंगे।
  • ‘अनुवाद’ शब्द का अर्थ और उसकी परिभाषाएँ समझ सकेंगे।
  • अनुवाद प्रक्रिया को परिभाषित करने की क्षमता प्राप्त कर सकेंगे।
  • भारतीय और पाश्चात्य दृष्टियों से अनुवाद के स्वरूप को जानेंगे।
  • अनुवाद के साथ जुड़ी अन्य सह-प्रक्रियाओं का समझेंगे।
  • अनुवाद के क्षेत्र विस्तार का अवलोकन करेंगे।