Completion requirements
इस इकाई में अनुवाद की मूलभूत अवधारणाओं का परिचय कराया जाता है। इसमें अनुवाद के अर्थ और विभिन्न परिभाषाओं के माध्यम से उसकी सैद्धांतिक आधारभूमि को स्पष्ट किया गया है। साथ ही, अनुवाद के स्वरूप और उसके व्यापक क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए यह समझाया गया है कि अनुवाद केवल भाषाई रूपांतरण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक सेतु का कार्य करता है। यह इकाई आगे के अध्ययन के लिए एक सुदृढ़ आधार तैयार करती है।
1. अनुवाद : अर्थ, परिभाषा, स्वरूप और क्षेत्र
प्रस्तुत पाठ के अध्ययन से आप
- मानव समूह में भाषा का महत्व और दो भाषा समूहों के बीच संपर्क का महत्व जान सकेंगे।
- दो भाषाओं के बीच (दो भाषा-भाषी मानव समूहों के बीच) अनुवाद का महत्व पहचानेंगे।
- ‘अनुवाद’ शब्द का अर्थ और उसकी परिभाषाएँ समझ सकेंगे।
- अनुवाद प्रक्रिया को परिभाषित करने की क्षमता प्राप्त कर सकेंगे।
- भारतीय और पाश्चात्य दृष्टियों से अनुवाद के स्वरूप को जानेंगे।
- अनुवाद के साथ जुड़ी अन्य सह-प्रक्रियाओं का समझेंगे।
- अनुवाद के क्षेत्र विस्तार का अवलोकन करेंगे।