1. अनुवाद : अर्थ, परिभाषा, स्वरूप और क्षेत्र

1.5. अनुवाद की परिभाषा: आधुनिक युग एवं पाश्चात्य चिंतन

आधुनिक युग अनुवाद का युग है। अनुवाद को अपरिहार्य माना जाता है। मानव के बहुमुखी विकास में अनुवाद का महत्वपूर्ण योगदान है। भाषाविज्ञान ने भाषा के अनुशीलन को और विस्तृत किया है। व्याकरण की सीमाओं को लाँघकर भाषा को समझने की दिशाएँ खुल गयी हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में अनुवाद प्रक्रिया को अनेक दृष्टियों से पाश्चात्य विद्वानों ने परिभाषित किया है। कुछ विशिष्ट परिभाषाएँ यहाँ प्रस्तुत हैं-

1)     "Translation is a rendering from one language or representational system into another. Translation is an art that involves the recreate ion of a work in another language for readers with a different background."

(Webster’s third International Dictionary, Ed. P.B. Gove)

अर्थात् ‘अनुवाद एक भाषा से दूसरी भाषा में प्रस्तुत करने या प्रतिरूपित करने की व्यवस्था है। यह एक भाषा से दूसरी भाषा में भिन्न पृष्ठभूमि वाले पाठकों के लिए पुनः सृजन की प्रक्रिया से गुज़रनेवाली कला है।’

2)     "To interpret in another language; to change into another language, retaining the sense"

(A Dictionary of language, Samuel Johnson)

अर्थात् ‘एक भाषा से दूसरी भाषा में प्रतिपादित करना; एक और भाषा में बिना संवेदन को ठेस लगाये प्रस्तुत करना’ (अनुवाद कहलाता है)।

3)     "The art of rendering the writings of one language into another language. The art of translation lies not only in conveying the literal sense from one language into another, but also in translating the feeling, thought and character of the work so that the finished translation is equal in quality to the original."                    

          (Everyman's encyclopedia)

अर्थात् एक भाषा कथ्य को दूसरी भाषा में प्रतिरूपित करने की कला को अनुवाद कहा जाता है। अनुवाद- कला भाव को शब्दश: अर्थ को संप्रेषित करने में ही निहित नहीं, बल्कि भावनाओं, विचारों और कृति की विशेषता को अनुवचित करने में निहित रहती है। तत्परिणाम स्वरूप संपन्न कार्य रूप और गुण में मूल की अनुकृति होती है।

4)     "Translation consists in producing in receptor language the closest natural equivalent to the message of the source language, first in meaning and secondly in style."

           (Towards science of translation, Nida E.A)

अनुवाद स्रोत भाषा के संदेश को समीपवर्ती सहज समानार्थी रूप में प्रथमतः अर्थ में तथा द्वितीयतः शैली में प्रतिरूपित करने की प्रक्रिया है।

5)     "Translation is an operation performed on languages; a process of substituting a text on language for a text in another language."

(A linguistic theory of translation, Cat ford, J.(C.)

अनुवाद भाषाओं पर निष्पादित एक संक्रिया है। इस में एक भाषा पाठ के स्थान पर दूसरी भाषा के पाठ के रूप मे प्रतिस्थापित किया जाता है।

6)     "Translation is the replacement of textual material in an language by equivalent textual material in another language."

अनुवाद एक भाषा की पाठ्य सामग्री को दूसरी भाषा की समतुल्य पाठ्य सामग्री में प्रतिस्थापन प्रक्रिया है।

उक्त परिभाषाओं के अवलोकन से इतना तो स्पष्ट है कि अनुवाद दो भाषाओं के बीच निष्पन्न होने वाला एक प्रक्रम (Process) है। इसमें एक भाषा का पाठ दूसरी भाषा पाठ में कला-कौशल के साथ अर्थ और शैली को ठेस पहुँचाये बिना प्रतिस्थापन की प्रक्रिया चलती है। इसमें स्रोत भाषा (Source language) के पाठ से संबंधित भाषिक व्यवस्थाओं का अंतरण लक्ष्य भाषा (Target language) की व्यवस्थाओं में संपन्न किया जाता है।