Completion requirements
इस इकाई में अनुवाद की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों - पाठ के विश्लेषण, अर्थांतरण और पुनर्गठन का क्रमबद्ध अध्ययन कराया जाता है। इसमें अनुवाद की प्रमुख प्राविधियों एवं तकनीकों को स्पष्ट करते हुए उनके व्यवहारिक उपयोग पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही, प्रभावी और सटीक अनुवाद के लिए आवश्यक सिद्धांतों एवं कौशलों को समझाया गया है। यह इकाई विद्यार्थियों को अनुवाद के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराते हुए उनकी अनुप्रयोगात्मक क्षमता का विकास करती है।
1. अनुवाद की प्रक्रिया और प्राविधि
इस पाठ के अध्ययन से आप
- अनुवाद प्रक्रिया में भाषा व्यवहार की प्रकृति को पहचानेंगे।
- लिखित और मौखिक (आशु) अनुवाद के अंतर को समझेंगे।
- अनुवाद प्रक्रिया के लक्ष्य को रेखांकित कर पायेंगे।
- अनुवाद प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का एक विहंगम अवलोकन कर सकेंगे।
- अनुवाद प्रक्रिया से संबंधित सूत्रों का ज्ञान पायेंगे।
- अनुवाद की प्रकृति और प्रविधि की जानकारी की आवश्यकता को पहचानेंगे।
- अनुवाद प्रकृति से संबंधित विभिन्न आयाम की जानकारी प्राप्त करेंगे।
- अनुवाद प्रक्रिया से जुड़े पारिभाषिक शब्दों का अर्थ समझ पायेंगे, ताकि अनुवाद प्रक्रिया की अच्छी समझ हो जाए।