इकाई 2: अनुवाद की प्रक्रिया और प्राविधि

1. अनुवाद की प्रक्रिया और प्राविधि

इस पाठ के अध्ययन से आप

  • अनुवाद प्रक्रिया में भाषा व्यवहार की प्रकृति को पहचानेंगे।
  • लिखित और मौखिक (आशु) अनुवाद के अंतर को समझेंगे।
  • अनुवाद प्रक्रिया के लक्ष्य को रेखांकित कर पायेंगे।
  • अनुवाद प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का एक विहंगम अवलोकन कर सकेंगे।
  • अनुवाद प्रक्रिया से संबंधित सूत्रों का ज्ञान पायेंगे।
  • अनुवाद की प्रकृति और प्रविधि की जानकारी की आवश्यकता को पहचानेंगे।
  • अनुवाद प्रकृति से संबंधित विभिन्न आयाम की जानकारी प्राप्त करेंगे।
  • अनुवाद प्रक्रिया से जुड़े पारिभाषिक शब्दों का अर्थ समझ पायेंगे, ताकि अनुवाद प्रक्रिया की अच्छी समझ हो जाए।